2024 तक चक्रधरपूर विधानसभा के सभी पंचायतों में लग जायेगा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा:सुखराम उरांव
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर :चक्रधरपूर विधानसभा में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती इस ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी इसके लिए स्थानीय विधायक सुखराम उरांव की ओर से 11 पंचायतों में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है कार्य भी अंतिम चरण में है।
इन स्थानों में प्रथम फेज में स्थापित हो रही है भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा संकरा ,चाकी,बंदगांव ,हिरणी फॉल टेबो ,खैरोडीह ,राजा पारोम डोमगोडा चौक झरझरा व हथिया पंचायत शामिल है।विधायक सुखराम उरांव ने बताया कि 2024 तक पूरे विधानसभा के सभी पंचायतों में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित होगी।