शंकर सुमन की रिपोर्ट
महागामा: प्रखंड कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन मंगलवार को किया। विदाई समारोह में महागामा एवं बोआरीजोर प्रखण्ड एवं अंचल के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।
इस दौरान स्थानांतरित अंचल अधिकारी श्री टोप्पो का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया एवं बुके, अंगवस्त्र, सूटकेस सहित अन्य सामान देकर विदाई दी गयी। मौके पर महागामा बीडीओ प्रवीण चौधरी, बोआरीजोर बीडीओ धीरज प्रकाश सहित अन्य की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने अपने कार्यकाल के अनुभव को शेयर किया। कहा, अंचलाधिकारी के पद पर उन्होंने 3 साल 8 माह तक सेवा दी। मगर इतना समय कैसे बिताया, पता भी नही चला। श्री टोप्पो ने कहा कि हर हमेशा यहां की जनता ने उन्हें सम्मान दिया। वह जहां भी रहेंगे, महागामा के वासियों का प्यार कभी भूल नहीं सकेंगे। यहां के वासी हर हमेशा उनके दिल में रहेंगे।
ज्ञात हो कि श्री टोप्पो का अंचलाधिकारी महागामा से तबादला मेहरमा अंचलाधिकारी के पद पर हुआ था। मेहरमा में 14 दिन तक अंचल अधिकारी रहने के बाद श्री टोप्पो का तबादला झारखंड सरकार द्वारा हजारीबाग जिला के बरही में अंचल अधिकारी पद पर किया गया है। विदाई समारोह के मौके पर बैआरीजोर के प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज प्रकाश, महागामा के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण चौधरी, सलकु हेम्ब्रम,पंकज कुमार, आलोक झा,संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।