मिहिजाम से मिथिलेश निराला की रिपोर्ट
मिहिजाम :भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता शर्मा के नेतृत्व में आरती सिन्हा ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता शर्मा ने मंगलवार की शाम आरती सिन्हा को पार्टी का झंडा देकर पार्टी में शामिल कराया। पार्टी में शामिल होने के उपरांत आरती सिन्हा ने कहा कि मैं अपने समर्थकों के साथ भाजपा पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए ज्वाइन किया हूं। आज देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कुशल नेतृत्व से देश को आगे बढ़ा रहे हैं। जिससे आकर्षित होकर हम अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी का दामन थामा है । भाजपा ज्वाइन करने वालों में से नीलम देवी ,सूरजमुखी मुर्मू , शांति देवी , गिरजा देवी ,उर्मिला देवी ,रजनी देवी ,मंजू देवी ,चंपा देवी ,सुधा देवी ,मंजू देवी ,गौरी देवी सहित अन्य महिलाओं ने भाजपा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सराहना करते हुए पार्टी ज्वाइन किया।