पाकुड़: झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक झामुमो जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान उर्फ बबलू झामुमो नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने संयुक्त रूप से एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। भाजपा बेशर्मी की सीमा पार कर गया है। करीब 7 महीना से किसान आंदोलनरत है. करीब 700 किसान शहीद हो गए। परंतु भाजपा ने इन सभी किसानों के लिए 1 दिन भी अफसोस नहीं किया। उल्टे किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी, नक्सली एवं देशद्रोही भाजपा के द्वारा बोला गया। जबकि झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। जिससे भाजपा विचलित हो गया है और आज खेतों में खड़ा होकर नाटक कर रहा है। अल्पसंख्यक झामुमो जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान एवं नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि अगर भाजपा में है हिम्मत तो महंगाई के खिलाफ और किसानों का हितैषी है तो इन तीनो काला कानून के खिलाफ आंदोलन करें। नहीं तो नौटंकी करना बंद करें। अल्पसंख्यक झामुमो जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान ने कहा कि झारखंड में हुए उपचुनाव में झामुमो कांग्रेस गठबंधन को भारी मतों से जनता ने विजयी बनाया भाजपा के नेताओं को अगर थोड़ी सी भी चिंता होती तो वे हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली में किसानों पर अत्याचार नहीं करते। भाजपा ने किसान बिल लाकर किसानों से उनके मुंह का निवाला छीन लिया है। मोदी सरकार किसान एवं गरीब विरोधी है। उन्होंने कहा हेमंत सरकार के नेतृत्व में झारखंड में विकास का प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के सार्थक प्रयास ने ही झारखंड को आयुष्मान भारत के तहत कोरोना मरीजों को लाभ देने वाले राज्य में अव्वल बनाया है। हेमंत सरकार ने 2.46 लाख किसानों के लिए बैंक को 980 करोड़ दिए है। मोदी सरकार अगर किसानों की चिंता करती है तो तीनों किसान बिल रद्द क्यों नहीं करते है।