अगामी त्यौहार दीपावली और छठ पूजा में लोगों को हो सकती है परेशानी
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही: अगामी त्यौहार दीपावली और आस्था के महापर्व छठ पूजा नजदीक है, लेकिन हजारीबाग रोड में लगा स्ट्रीट लाइट पिछले 10 दिनों से खराब पड़ा है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है। जिम्मेदार प्राइवेट कंपनी को अब भी शिकायत का इंतजार है। सम्बंधित अधिकारी को पता नहीं कि शहर का किन सड़कों पर स्ट्रीट लाइटे बंद है। शाम ढलते ही सड़कों पर अंधेरा पसर जाता है। इन वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन रात को दुर्घटनाएं हो रही है। इधर एक पखवाड़े के अंदर शुभ दिपावली का आगमन भी होने जा रहा है। सुख चैन का लुटेरे सक्रिय रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद ऊक्त कम्पनी के ठीकेदार स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं करा रही है। वहीं इस स्ट्रीट लाइट के व्यवस्थापक से पूछे जाने पर बताया कि इसकी जानकारी है, जल्द ही दुरुस्त किया जायेगा।