गोड्डा: भारतीय जनता पार्टी की गायछान्द मंडल कार्यसमिति की बैठक चीनाढाव सत्संग आश्रम में मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में मंडल प्रभारी सह जिला भाजपा के महामंत्री कृष्ण कन्हैया भी उपस्थिति थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और एवं भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पण करके वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। बैठक में पंचायत प्रभारी एवं मंडल कार्यसमिति के साथ प्रदेश द्वारा सभी निर्धारित कार्यक्रम, जो संपन्न हुए, की समीक्षा की गई। पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया।
कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य एवं उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने और ग्रामीण से बूथ स्तर तक ले जाने की विस्तार से चर्चा किया गया।
जिला महामंत्री कृष्ण कन्हैया ने कहा कि संगठन को निचले स्तर तक और बूथ स्तर तक और मजबूत करने की जरूरत है। कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों को निजी रुचि लेकर सेवा भाव से जनता की सेवा करके संगठन को मजबूत किया जा सकता है। आने वाले दिनों में बूथ स्तर के कार्यकर्ता के साथ-साथ बूथों पर पन्ना प्रमुख का भी विस्तार किया जाएगा। पंचायत स्तर पर भी सप्ताहिक बैठक होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश यादव, मंडल महामंत्री कार्तिक कुमार एवं मानिक पाल, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी रविंद्र नाथ दे, विकास महतो, मंडल उपाध्यक्ष सनोज मंडल, मनोरमा देवी, प्रताप नारायण दत्ता, विनोद बेसरा, आदित्य चक्रवर्ती, नरेश मंडल, जयकांत ओझा, बैजनाथ साह, मनोहर मंडल एवं सभी मंडल पदाधिकारी उपस्थित हुए।