बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही में रविवार संध्या समय सड़क हादसे में झारखंड पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (JAPTC) पदमा में अवर निरीक्षक सायुद्ध (आ.नि.स) पद पर कार्यरत 53 वर्षीय रामानंद सिंह की मौत सड़क हादसे में हो गई। बताया जाता है कि रामानंद सिंह तिलैया से बरही की ओर अपनी बाइक से आ रहे थे। इसी बीच बरही थाना अंतर्गत तिलैया रोड में ओवर ब्रिज के पास एक गैस टैंकर (संख्या डब्ल्यूबी 29 ऐ 4076) ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि रामानंद सिंह मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना अंतर्गत बसघटा गांव के निवासी महेंद्र सिंह का 53 वर्षीय पुत्र हैं। दुर्घटना के बाद रामानंद सिंह को ग्रामीणों की मदद से बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह दलबल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया गया। उन्होंने बताया कि टैंकर का चालक वाहन को छोड़कर भाग गया है। गैस टैंकर को जब्त कर बरही थाना लाया गया है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक रामानंद सिंह झारखंड पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पदमा में आ.नि.स के पोस्ट पर कार्यरत थे।