लिट्टीपाड़ा: वट सावित्री का पर्व प्रखंड सहित ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया गया।महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर वट वृक्ष का पूजा अर्चना किया।सुहागिन महिलाओं ने सुबह से ही प्रखंड परिसर, डाकबंगला परिसर सहित अन्य ग्रामीण इलाकों के वट वृक्षों के आसपास महिलाओं का जुटना शुरू हो गया था जो दोपहर तक महिलाओं द्वारा वट वृक्ष की पूजा-अर्चना जारी रही।महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री पर्व पर वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। सुहागिन महिलाओं द्वारा यह पूजा की जाती है। मान्यता है कि जितनी अधिक पूरानी वट वृक्ष की पूजा की जाती है, पति की आयु उतनी ही अधिक लंबी होती है। वट वृक्ष की पूजा इसलिए की जाती है क्योकि सावित्री ने अपने पति के प्राणों की रक्षा के लिए वट वृक्ष के नीचे बैठकर ही तपस्या की थी और अपने पति सत्यवान को यमराज के चुंगल से छुड़ाकर ले आई थी। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर पति की लंबी उम्र की कामना की।