चौपारण (हजारीबाग) : अपने पति की लंबी आयु ,शक्ति और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखकर वट सावित्री व्रत मनाया जाता है,इस दिन सुहागिनें अपने अखंड सौभाग्य के लिए व्रत करती है,ऐसी मान्यता है कि वट वृक्ष के नीचे बैठकर ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान को दोबारा जीवित कर लिया था,इस तरह का आस्था का त्योहार पूरे चौपारण में भक्ति भाव माहौल में सुहागिन बहने माताएं व्रत की है,सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे सुहागिनें सज धज कर पहुंचने लगी और पूजा कर अपने पति की दीर्घायु की प्रार्थना भगवान से की,वट वृक्ष के नीचे यह पूजा बिल्कुल प्राकृतिक वातावरण को प्रस्तुत कर रही थी,इस अवसर पर हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा,विधायक उमाशंकर अकेला,प्रमुख नीलम कुमारी,पंचायत प्रधान वीना देवी,रेखा देवी, पुर्णिमा देवी,ललिता देवी,पिंकी कुमारी,नूतन सिन्हा,शंभू नारायण सिंह,बिनोद सिंह,अहिल्या देवी,आरती देवी, राजदेव यादव,पापु रजक,नरेश पासवान,मोहन साव,माधुरी देवी,बविता देवी,कुंती देवी,दिनेश यादव,ने सभी सुहागिन माताएं बहनें को हार्दिक बधाई दी है