रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: कोरोना संक्रमण काल में अपने बेहतरीन कार्यों से राज्य भर में चर्चित रहे चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में संगठन की कमान सौंप दी है। उन्हें पार्टी नेतृत्व ने पश्चिमी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही पार्टी ने पश्चिमी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली को भंग कर दिया है। संयोजक मंडली का गठन जिले भर में प्रखंड स्तर पर कमेटियों के गठन को लेकर किया गया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा में अपनी दूसरी पारी शुरू करने के साथ ही विधायक सुखराम उरांव काफी सक्रिय रहे हैं। राजनीति, सामाजिक मामलों के अलावा पार्टी संगठन को लेकर भी उनकी सक्रियता को देखते हुए कयास लगाया जा रहा था कि अगले जिलाध्यक्ष के रूप में वे झामुमो के शीर्ष नेतृत्व की पहली पसंद हैं और उनका मनोनयन तय है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही उन्हें केंद्रीय सचिव के पद से मुक्त कर दिया गया है। वे पार्टी में केंद्रीय सचिव थे।
पश्चिमी सिंहभूम में झामुमो के नव मनोनीत पदाधिकारी-
जिलाध्यक्ष : सुखराम उरांव
उपाध्यक्ष : इकबाल अहमद, दीपक प्रधान और दिनेश चंद्र महतो
सचिव : सोनाराम देवगम
कोषाध्यक्ष : सुभाष बनर्जी