रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: शहर में गुरुवार को सुमिता होता फाउंडेशन के सौजन्य से गरीब एवं अनुमंडल अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता ने की।
सर्वप्रथम पौष्टिक आहार का पैकेट बनाकर रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले गरीब लोगों को चिन्हित करते हुए उनके बीच वितरण किया गया। जिसके बाद अनुमंडल अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं के बीच बारी बारी कर फाउंडेशन के सदस्यों ने वितरण किया।
इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री होता ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि गरीब एवं अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को पोस्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए गरीब व गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करते हुए उनके बीच जाकर पौष्टिक आहार दिया गया। वहीं नवजात शिशुओं के लिए बच्चों के माता को वस्त्र दिया गया।
मौके पर फाउंडेशन के शेष नारायण लाल, दिनेश जेना, पंकज शर्मा, डॉक्टर जे जे सारंगी, वेद प्रकाश दास, कुमार विवेक, सोनू जायसवाल, निक्कू सिंह, रवि मंडल, डिक्की मंडल समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।