कांड्रा से के दुर्गा राव की रिपोर्ट
सरायकेला/कांड्रा: गम्हरिया सामुदायिक भवन में झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पूर्व मंत्री सह यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने संगठन का गठन करते हुए मजदूरों को इससे जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर सुनील गोराई को यूनियन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सुखदेव कुमार को उपाध्यक्ष, संत सिंह सरदार को कोषाध्यक्ष, उमेश महतो मंजू दास एवं सागर महतो को सचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पूर्व समिति के जिला अध्यक्ष दीपक मंडल, दिलीप मंडल, तारीक मुखी, तापस महतो अजय प्रमाणिक, विजय बनर्जी, लक्ष्मी पटेल, गब्बर लोहार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।