बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा के समक्ष कथारा ओपी कांड संख्या 54/21 के एक अभियुक्त सुनील कुमार यादव उम्र 23 वर्ष पिता गोविंद गोप महली बांध निवासी नेआत्मसमर्पण कर दिया। इस सम्बंध श्री झा ने बताया कि 3 जून 2021 को कथारा दो नंबर कालोनी निवासी कालीदास की पत्नी बिंदु देवी उम्र लगभग 60 वर्ष की हत्या हो गई थी।
गजेंद्र नायक,नीतीश कुमार यादव,रोहित यादव,अर्जुन यादव एवं सुनील कुमार यादव सहित 5 नामजद और 10 से 15 अज्ञात अभियुक्तों की संलिप्तता बताई गई थी।घटना के बाद 4 जून को गजेंद्र नायक को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था।अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी दल का गठन किया गया और है और अलग- अलग स्थानों पर इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। चारों अभियुक्त हत्या की घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।पुलिस की लगातार छापेमारी एवं दबाव के कारण 11 जून को नीतीश कुमार यादव उर्फ रुद्र प्रताप यादव,रोहित यादव,अर्जुन यादव बोकारो जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। और आज सुनील कुमार यादव बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
इस छापेमारी दल में रविंद्र कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बोकारो थर्मल, पुलिस निरीक्षक आशीष खाखा थाना प्रभारी गोमिया,पुलिस अवर निरीक्षक बाबू आनंद भगत ओपी प्रभारी कथारा,किशोर कुमार महतो कथारा ओपी मौजूद थे।