रजरप्पा: चितरपुर प्रखंड के मरंगमरचा स्तिथ सोढ़ बस्ती में रविवार को गरीब बेटी की शादी में स्थानीय समाजसेवी डब्लू प्रसाद साव के सौजन्य से विवाह के लिए खाद सामग्री, जेवर सेट एवं नगद राशि का सहयोग दिया गया। यह सहयोग समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी के हाथों से किया गया। जिसमें 25 केजी चावल, आटा, बर्तन सेट, सोने का नोज पिन, पायल, बिछिया, गला का सेट, कंगन है। जबकि अंगूठी और दस हजार नगद राशि बिटिया की शादी के लिए ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल के हाथों सौंपा गया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दहेज प्रथा खत्म करो, ना दहेज लेंगे ना दहेज देंगे कार्यक्रम के तहत समाजसेवी डब्लू प्रसाद साव के सौजन्य से यह सामग्री एवं नगद राशि देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समाजसेवी डब्लू प्रसाद के आदेश पर बिटिया की शादी या उनके परिजनों का नाम और तस्वीर गुप्त रखा गया है। वही समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ज्ञान महिला समिति के कार्य से मैं प्रभावित होकर मदद देने का कार्य कर रहा हूं और आगे भी जरूरतमंदों को हर संभव मदद देने का प्रयास करेंगे। मौके पर वैजयंती देवी, पिंकी देवी, चंपा देवी, भानु देवी, संगीता देवी, प्राची देवी, रूपा देवी, मुनिया देवी, रीना देवी, मुनिया देवी, संगीता देवी मौजूद