गोड्डा: रांची में सम्पन्न झारखण्ड टेनिस बॉल क्रिकेट के सभी 13 पदों के लिए निर्विरोध चुनाव में टेनिस बॉल क्रिकेट के स्टेट टेक्निकल डायरेक्टर, गोड्डा जिला सचिव सह संताल परगना प्रभारी सुरजीत झा का निर्वाचन उपाध्यक्ष पद के लिए हुआ। उक्त आशय की जानकारी देते हुए चुनाव में बतौर गोड्डा जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि शामिल श्री झा के नाम के प्रस्तावक व गोड्डा जिला उपाध्यक्ष अखिल झा ने बताया कि झारखण्ड ओलम्पिक संघ द्वारा नामित पर्यवेक्षक चंचल भट्टाचार्य की उपस्थिति में सम्पन्न चुनाव में श्री झा के अलावा उपाध्यक्ष पद पर गढ़वा के आलोक मिश्रा, धनबाद के सीबी तिवारी, लोहरदगा के शकील अहमद एवं हजारीबाग के विनय कुमार निर्वाचित हुए। वहीं धनबाद के अजय कुमार साव संघ के नए महासचिव, अध्यक्ष पद के लिए पूर्व महासचिव जितेंद्र शर्मा (रांची), संरक्षक पद के लिए संजय सिंह (जमशेदपुर) एवं प्रधान संरक्षक पद पर सेवा निवृत्त आईजी व संघ के पूर्व अध्य्क्ष बीके सिन्हा चुने गए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर रांची के पंकज ठाकुर पुनः काबिज हुए। वहीं संयुक्त सचिव पद पर रांची के ही प्रवीण कुमार जबकि सदस्य पद के लिए लोहरदगा के शाकिब आलम एवं जामताड़ा के दीपक दुबे निर्वाचित घोषित हुए।
श्री झा की इस उपलब्धि को गोड्डा सहित समस्त संताल परगना की उपलब्धि बताते हुए जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार के अलावा जिला टेनिस क्रिकेट संघ के संरक्षक धनंजय त्रिवेदी, अध्यक्ष अमित राय, कोषाध्यक्ष मनीष सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष झा, सँयुक्त सचिव सुभाष चन्द्र दास व ऋषितोष झा एवं वरीय सदस्य पंकज यादव तथा विनायक झा सहित लोकमंच सचिव सर्वजीत झा एवं ला वेल एकेडमी के निदेशक द्वय अमिताभ मिश्रा व अजिताभ मिश्रा ने श्री झा को बधाई दी है।