महागामा: ईसीएल, राजमहल के वरिष्ठ प्रबंधक , साहित्यकार परिषद महागामा के महासचिव सह अंतरराष्ट्रीय शायर सुशील ठाकुर “साहिल” को हिंदी दिवस के अवसर पर “हिंदी भारती सम्मान “से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें विश्व हिंदी साहित्य परिषद दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया जो उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति,भारतीय संस्कृति, हिंदी साहित्य एवं भाषा को राष्ट्रीय /अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समृद्ध करने हेतु प्रदान किया गया.
विदित हो कि श्री ठाकुर को साहित्यिक अवदान के लिए पहले भी दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं. पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वे इस सम्मान को गोड्डा- झारखंड साहित्यकारों एवं हिंदी प्रेमियों की उपलब्धि मांगते हैं एवं उनके नाम समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि गोड्डा की सरजमीन साहित्यिक रूप से बहुत उर्वरा है। जहां कवि कैरव, श्यामसुंदर घोष, खगेंद्र ठाकुर एवम साहित्य अकादमी से पुरस्कृत साहित्य शिरोमणि ज्ञानेंद्रपति जैसे विद्वान से उन्हें प्रेरणा मिलती रहती हैं। उन्होंने इस अलंकरण के लिए विद्वान डॉ0 आशीष कंधवे-दिल्ली, अध्यक्ष विश्व हिंदी साहित्य परिषद सह युवा संपादक
गगनांचल : (भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद,विदेश मंत्रालय,भारत सरकार) तथा ममता गोयनका, महासचिव विश्व हिंदी साहित्य परिषद के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। श्री ठाकुर की इस उपलब्धि पर गोड्डा के साहित्यकारगण काफ़ी हर्षित एवं उल्लसित हैं तथा सभी ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है. इस अवसर पर साहित्यकार परिषद ने उन्हें फूल माला शॉल श्रीफल से किया। महागामा के अनुमंडल पदाधिकारी श्री देव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी एवं साहित्यकार परिषद के संरक्षक तथा पूर्व डीएसपी केके सिंह ने इस उपलब्धि पर सुशील ठाकुर को विशेष बधाई संदेश प्रेषित किया है। बधाई संदेश भेजने वालों में कवि एवं जनप्रतिनिधि रामस्वरूप , शायर कलीमुल्लाह परवाना, कवि सह साहित्यकार परिषद के अध्यक्ष अरविंद अंशुमान ,कहानीकार अशोक कुमार अजय ,बरिष्ठ साहित्यकार शिव कुमार भगत ,सुरजीत झा ,अरविंद कुमार झा, उत्तम कुमार, बुलबुल पासवान संगीतकार बबलू मिश्र, शंकर कुमार महागामा के जनप्रतिनिधि कुंवर गोपाल सिंह, नवल भगत के साथ क्षेत्र के अन्यान्य साहित्यकारगण शामिल हैं।