पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगडा प्रखंड के स्वास्थ्य केन्द्र में 12 मार्च को शिविर लगाकर आम लोगों को कोविड 19 का टीका लगाया गया। डॉक्टर अजहर ने बताया कि पत्थलगडा प्रखंड में प्रत्येक दिन 70 व्यक्तियों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। जिसमे पहले दिन 30 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। आगे बताया कि वैक्सीन लगाने के दौरान लोगों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। शिविर में सीएचओ सरोज कुमारी, एमपीडब्ल्यू वैद्य प्रकाश, एएनएम संगीता कुमारी, ममता कुमारी, सरिता कुमारी अदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।