चौपारण: भाजपा चौपारण पश्चिमी मंडल मेे मंडल के अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह का संचालन भाजुयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने किया। बतौर मुख्य अतिथि चौपारण संगठन प्रभारी भैया अभिमन्यु उपस्थित थे। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की,और उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। जयंती समारोह को प्रभारी भैया अभिमन्यु, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय,सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहु,अजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान,पूर्व सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता,मिडिया प्रभारी रामसेवक राणा, राज देव यादव,राजेश गुप्ता बबलू सिंह,बृजनंदन प्रसाद सिंह,राजकुमार यादव,रामाधीन पांडेय,लक्ष्मण साव, ब्रजेश कुमार ठाकुर तपेश्वर ठाकुर,लेखो साव,नरेश रजक श्यामनंदन सिंह सहित कई लोग शामिल थे।