होली खेलने के बाद गांव के कुछ युवकों के साथ तालाब में गया था नहाने
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): होली के दिन बरही अनुमंडल अंतर्गत चौपारण थाना क्षेत्र के रामजिता गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। चौपारण थाना क्षेत्र के नावाडीह चौपारण निवासी प्रह्लाद पाण्डेय का 20 वर्षीय पुत्र रौणित कुमार पाण्डेय की मौत तालाब में डूबने से हो गई। रौणित कुमार अपने नानी घर रामजिता में रहता था। बताया जाता है कि होली खेलने के बाद उक्त युवक अपने गांव के ही साथियों के साथ तलाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान उक्त युवक डूबने लगा। जिसके बाद नहाने गए उसके साथ युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की और उसे किसी तरह से तलाब से निकाला। जिसके बाद उनके परिजनों ने बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव वालों ने बताया कि उक्त बालक अपने नानी घर रामजीता में रहता था। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।