रामगढ़ : राजद रामगढ़ जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुलजार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी प्रसाद यादव के पास कार्विनल हॉल रांची पहुंचे। कार्विनल हॉल मे कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से तेजस्वी प्रसाद यादव का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में रामगढ़ से जिला उपाध्यक्ष राजकुमार केसरी, महिला प्रकोष्ठ रामगढ़ जिला अध्यक्ष पूनम देवी चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गुड़िया देवी, अजय सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नेता शामिल थे।