बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: बोकारो में लगातार हो रही वारिश से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है। जिसको लेकर तेनु घाट डैम प्रबंधन ने आज एक स्लुइस गेट खोला, पहले ही एक गेट खुला हुआ था। आज एक गेट खोले जाने के बाद दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ गया है जहा 3500 क्यूसेक जल स्तर बढ़ गया है। दामोदर नदी के किनारे जाने वाले को आगाह किया गया है कि लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाय। बोकारो में लगातार इसी तरह से बारिश होती रही तो कल भी गेट खोलने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बोकारो में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हैं वही दामोदर नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने पूर्व में ही जलस्तर बढ़ने से डैम के गेट खोलने की चेतावनी जारी कर चुका है।