पथरगामा: शुक्रवार को कसियातरी ग्राम में दखल दिलाते प्रशासन। शुक्रवार को अंचलाधिकारी पथरगामा संतोष बैठा एवं थाना प्रभारी बलिराम रावत ने पुलिस बल के साथ कसियातरी रमडो गांव जाकर जमीन रैयत प्रतिभा कुमारी के नाम से थी। उसे दखल दिलाया। आर ई आर केस न 37/ 2017-18 में चतुर्थ दंडाधिकारी गोड्डा के आदेश पर विपक्षी से उछेद करते हुए दखल दिहनी कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान महेंद्र मरंडी, अंचल अमीन बसंतराय कुंदन यादव, सीआई चंदेश्वरी मेहरा, एएसआई महावीर उरांव, शीतल पासवान पंचायत के मुखिया राजेश सोरेन के अलावे ग्रामीण मौजूद थे।