राज्य के विकास के लिए हर संभव कार्य सरकार कर रही है
प्रतापपुर(चतरा)। राज्य के कृषि एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख शनिवार को जिले के प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय प्रांगण में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे। श्री पत्रलेख के साथ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानस सिंहा, संजय लाल पासवान, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह तथा राज्य की महिला मोर्चा प्रभारी नेय डिसूजा मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रकीबुल इमाम तथा संचालन जिला महासचिव अशोक वर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हर मोड़ पर देश के साथ खड़ी रही है, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साहसिक निर्णय के कारण पंजाब को बचा सके जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। वहीं भारत में तकनीकी संचार क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी थे। श्रीलंका में शांति सेना भेजने का खामियाजा राजीव गांधी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। वहीं मंत्री ने प्रतापपुर एफसीआई द्वारा किसानों के धान नहीं लेने तथा केवल बिचौलियों का धान खरीदने के मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा काम में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी देने की भी बात कही। उन्होंने अनुबंध कर्मी, पारा शिक्षकों, रसोईया, आंगनबाड़ी व संविदा कर्मियों की समस्याओं पर सरकार द्वारा विचार किए जाने की भी बात कहील। वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण भले ही विकास की रफ्तार धीमी रही है, लेकिन फिर भी हमने समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया है। हमारी संरकार ने दो लाख से ज्यादा किसानों का कृषि लोन माफ किया। इस वर्ष 19 लाख किसानों को केसीसी लोन सरकार देगी। दुसरी ओर किसान आंदोलन को नजर अंदाज करने के लिए केंद्र सरकार को जमकर लताड़ा। तीन लाख पैंसठ हजार लोगों को विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन सहित अन्य पेंशन देने की भी बत कही। कार्यक्रम में भाजपा नेता मोतीलाल पासवान ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान जेवीएम के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीरत फातिमा के साथ नासरिन प्रवीण ने भी कांग्रेस का दामन थामा। कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे, लोकसभा कार्डिनेटर भीम कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री राम, शाबीर हुसैन, प्रमील कुमार, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर साव, ओबीसी जिलाध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, रेयाज अंसारी, ओमप्रकाश पाठक, जिला महिला अध्यक्ष आशा सिंह, नसरुद्दीन अंसारी सहित अन्य ने भी संबोधित किया।