रामगढ़: रामगढ़ जिला के बिजुलिया केसरी मेडिकल के हॉल में नारी शक्ति सेना के वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती तथा कल्पना चावला के स्वर्णिम उपलक्ष्य को याद किया गया| इस मौके पर मुख्य अतिथि धनंजय कुमार एवं नारी शक्ति सेना के सचिव आदित्य शंकर सिंह ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की| सैकड़ों महिलाओं ने इस संगठन से जुड़ कर काम करने का समर्थन दिया तथा बाल कलाकारों द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जीवनी पर प्रकाश डाला गया| कार्यक्रम में नारी शक्ति सेना की जिलाध्यक्ष मल्लिका दत्ता, उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, स्नेहा गुप्ता संयोजिका रमा मिश्रा, संगठन मंत्री शीतल सिंह, कोषाध्यक्ष सम्पा गुहा, कार्यकारिणी अध्यक्ष सैयद किरमानी मौजूद थे एवं बाल कलाकारों में विदुषी आशिका, कौशल, राज, अंतिमा आदि उपस्थित थे |