रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: रूपा तिर्की मामले में झारखंड सरकार का रवैया समझ से परे है।यह प्रतिक्रिया ज़िला तृणमूल युवा कांग्रेस,प.सिंहभूम अध्यक्ष नारायण सिंह पूर्ती उर्फ शीतल ने दी है।कल जब रूपा तिर्की के माता-पिता मांडर विधायक श्री बंधु तिर्की के मध्यस्थता में माननीय मुख्यमंत्री से मिले लेकिन मुलाकात बेनतीजा ही रहा।जिससे राज्य के जनमानस में सरकार के प्रति भरोसा घट रही है।और तो और मध्यप्रदेश का एक विधायक के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री से रूपा तिर्की मामले में लिखित जाँच का माँग करना झारखंड सरकार की साख पर असर करता है।झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने रूपा तिर्की घटनाक्रम के बाद 5 मई को माननीय मुख्यमंत्री को ट्वीट कर उपरोक्त संदर्भ पर संज्ञान लेते हुए समुचित जांच का माँग की गई थी।झारखंड सरकार घटनाक्रम पर चुप्पी छोड़ शीघ्र न्यायिक जाँच का प्रक्रिया पूर्ण करें। ताकि जनमानस में व्याप्त असंतोष सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए विवश न हो।