पाकुड़ : कांग्रेस के कार्यकर्ताहओं ने जिला भर में शनिवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाया। जिला कांग्रेस कमिटी एवं पाकुड़ प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा जिलाध्यक्ष उदय लखमानी एवं प्रखंड अध्यक्ष मनसारूल हक के नेतृत्व में सदर अस्पताल पाकुड़ में मरीजों के बीच फल मास्क सैनिटाइजर साबुन इत्यादि का वितरण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी सेमिनूल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, उपाध्यक्ष क्रमशः गुलाम अहमद, अनुप सिन्हा, प्रमोद डोकानिया, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला सचिव असलम अंसारी एवं कृष्णा यादव, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा, नईम शेख, लड्डू शेख, येहदिन शेख, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मिथुन मरांडी, बिरजू शेख, मनसार, आबिद अंसारी, अवधेश झा, रामविलास महतो, वाहिदुर रहमान, अनारूल शेख, अब्दुल बशीर, सगीर अंसारी, प्रदीप रजक, विवेक गोस्वामी आदि मौजूद थे।यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट के नेतृत्व में सदर अस्पताल में फल बांटे गए। महिला व पुरुष वार्ड में जाकर वहां भर्ती मरीजों को वितरण किया। अस्पताल के ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी फल का वितरण किया गया। युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे सबके प्रिय नेता राहुल गांधी जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां। ईश्वर यह दिन बार-बार दिखाएं, यहीं प्रार्थना करते हैं। यूथ जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट ने कहा कि राहुल गांधी जी युवाओं के लिए आदर्श है। उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। युवाओं के प्रिय राहुल गांधी जमीन से जुड़े नेता है। उन्हें किसान, गरीब, मजदूरों से प्यार है। आज उनके आदर्शों को मानते हुए सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। यूथ कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल गांधी जी को बधाई देते हैं। इस मौके पर यूथ कार्यकर्ता मो. नसीम आलम, खुर्शीद आलम, असगर अली, मो. जहीरुल इस्लाम, हबीबुर रहमान, साइकुल इस्लाम, बिलाल शेख, जालू शेख आदि मौजूद थे।वहीं जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय के कार्यकर्ताओ ंने भी जन्मदिन पर उन्हे बधाई दिया।