महेशपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी महिला के साथ चार लोगों द्वारा मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते 14 नवंबर रात करीब 2ः30 बजे की बताई जाती है। मामले को लेकर पीडि़त महिला ने स्थानीय थाना में रोलाग्राम गांव के रहने वाले मुनमुन मियां समेत तीन अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराई है। पीडि़त द्वारा दी गई लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि वह विगत 13 नवंबर की शाम करीब आठ बजे अपने जीजा के साथ रोलाग्राम लक्ष्मी मेला गई थी। इसी बिच दिनांक 14 नवंबर की रात्रि 2ः30 बजे वह अपने जीजा जी के साथ घर लौट रही थी की इसी दौरान रोलाग्राम परगना टोला बहियार के पास मुनमुन मियां ओर उसके साथ तीन अन्य लोग थे। पीडि़ता तथा उसके जीजा जी को घेर लिया तथा धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम लोग हल्ला करोगे तो तुम लोगों को जान से मार देंगे। तीन लोग मिलकर उसके जीजा जी को पकड़ लिया तथा मुनमुन मियां ने पीडि़ता के जीजा जी के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसके बाद अन्य तीन लोग भी बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के जीजा जी के द्वारा विरोध करने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की करीब एक घंटे के बाद सभी लोग दुष्कर्म करके भाग गए पीडि़त महिला के आवेदन पर महेशपुर थाना में मुनमुन मियां समेत तीन अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी शुभम कुमार सिंह ने बताया कि पीडि़त महिला के आवेदन पर मुनमुन मियां समेत तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज की गई है। पुलिस इस घटना में सम्मिलित सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।