खूंटी:नाबालिग समेत दो आदिवासी बच्चियों के साथ हुए गैंगरेप मामले पर सियासत गरमाई। भाजपा महिला मोर्चा की टीम शुक्रवार को पीडिताओं से मिलने पहुंची। गांव जाकर पीड़िता के परिजनों से उनका स्थिति का जायजा लिया। दुष्कर्म को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार पर कटाक्ष किया है। आरती कुजर ने पूर्व में हुए नाबालिग से गैंगरेप मामले और उसको मिले सहयोग राशि के गबन मामले को लेकर जांच की मांग की है और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर ने बताया कि झारखण्ड की हेमन्त सरकार में लगातार इस तरह के मामले आ रहे हैं। वर्तमान राज्य सरकार इस तरह के मामलों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। लगातार राज्य में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों के शोषण, दुष्कर्म जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। वर्तमान सरकार इस तरह के मामलों में त्वरित कार्रवाई करे और खुंटी के मामले में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे ताकि आगे इस तरह् के मामलों की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में सबसे तकलीफदेह बात यह है कि एक बच्ची के साथ दोबारा दुष्कर्म की घटना घटती है और आरोपी फरार हो जाते हैं। आप समझ सकते हैं कि किसी भी युवती के साथ यदि दो बार दुष्कर्म की घटनाएं घटती है तो उसकी मानसिक स्थिति कैसी होगी। पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जाय। जिस बच्ची के साथ पूर्व में भी घटनाएं घटित हुई थी उस मामले में कार्रवाई के बाद पुनर्वास के लिए सीडब्ल्यूसी के माध्यम से राशि निर्गत की गई लेकिन मीडिया की खबरों से पता चला कि उस राशि का बंदरबांट कर दिया गया। उसकी भी जांच होनी चाहिए। भाजपा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
इस मामले पर मांडर की पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने कहा कि वर्तमान सरकार में लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही है। खूंटी में इस तरह की घटना से भाजपा परिवार मर्माहत है। आदिवासी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा इसमें कोई दो राय दो राय नहीं कि इस तरह के मामलों में जो अपराधी हैं जो आरोपी हैं वह बेखौफ होकर जघन्य अपराधों को अंजाम देने में जुटे हैं ऐसे अपराधियों को कानून के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय। पीड़िताओं का हाल जानने भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की मंत्री आरती सिंह, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्य्क्ष आरती कुजूर, प्रदेश महामंत्री मंजू लता दुबे, द.छोटानागपुर प्रमंडल की पिंकी खोया, खुंटी भाजपा महिला मोर्चा की रंदाय नाग और मंडल महामंत्री सुशीला देवी पहुंची थीं।