केंद्र के मोदी सरकार महंगाई में काबू पाने में नाकाम : मुस्लेउद्दीन शेख
पाकुड़: झामुमो नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख एवं प्रखंड सचिव पंचलाल यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा के केंद सरकार सात सालों की सरकार में महंगाई एवं हर मोर्चे पर विफल रही। केंद्र सरकार महामारी में भी अवसर तलासते हुए देश के उधोगपतियों व पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। कोरोना महामारी विकराल रूप होने के बावजूद सरकार बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश चुनाव में केंद्रित है। जनता को केंद्र सरकार खुले आसमानों में मरने छोड़ दिया है।
आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों के दामो में काफी गिरावट के बावजूद देश मे डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहें है। जिसमें सभी तरह का आवश्यक वस्तुओं के दामो में बढ़ोतरी हुई है। जिसमें आम जनता का जीना दूभर हो गया है। झामुमो नगर अध्यक्ष नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर एवं प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ने कहा केंद्र की मोदी सरकार गरीब विरोधी है। सरकार की जनविरोधी नीति के कारण ही महगाई आसमान छू रही है। जिसमें आम जनता त्राहिमाम है। रोजमर्रा की वास्तो की कीमतों में सरकार की कान में जूं नहीं रेंग रही है। केंद्र के भाजपा सरकार ने गरीबों के मुंह से निवाला छीनने में कोई कसर नहीं छोड़ी।