– व्यापक क्षति पहुंचाकर चक्रवाती तूफान हुआ शांत
विजय कुमार की रिपोर्ट
मेहरमा : शुक्रवार को झमरिया नदी के सनोहली गांव के नजदीक इमली घाट के पास नदी की तेज बहाव में बह गए युवक का शव शनिवार को अहले सुबह बरामद किया गया। शव मिलते ही मृतक के परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।
मालूम हो कि शुक्रवार को दो युवक नदी की तेज धारा में बह गए थे। एक युवक ने नदी में बहने के दौरान आम के पेड़ को पकड़ लिया था, जिससे वह सकुशल बच गया। लेकिन उसका एक साथी तेज धारा में बह गया। काफी खोजबीन के बावजूद शुक्रवार को कोई पता नहीं चला। मामले की जानकारी गांव वालों को मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। परन्तु नदी की उफनती धारा को देखकर किसी की हिम्मत नहीं हुई कि नदी में उतरकर कर तलाश करें। शनिवार देर शाम जब नदी का जलस्तर घटा तो लोगों ने रात भर युवक को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को अहले सुबह घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर चांदा गांव के पास नदी किनारे मैदान में शव कीचड़ से सना पड़ा हुआ पाया गया। उस स्थान पर शुक्रवार को 7 से 8 फीट ऊंचा पानी बह रहा था।
इधर मृतक युवक अनिल महतो का शव देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी फुलेश्वर सिंह के द्वारा कांड दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया गया। इस मौके पर ठाकुरगंगटी प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव, ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी फुलेश्वर प्रसाद सिंह, चपरी पंचायत के मुखिया प्रफुल महतो, पूर्व सरपंच बुद्धनाथ महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इधर गांव में युवक की मौत को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।