महेंद्र कुमार यादव
चतरा: सिमरिया प्रखंड मुख्यालय के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय के आदेशपाल अयोध्या प्रसाद साहू का निधन शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने से हो गया। वे अड़तालीस वर्ष के थे। इनदिनों वे बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय नदी घाट पर किया गया। उनके इस प्रकार अप्रत्याशित निधन से विद्यालय परिवार में शोक का माहौल है।