चतरा: चतरा जिले में कोविड-19 टीकाकरण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं कार्य में गति प्रदान करने के उद्देश्य से उपायुक्त दिव्यांशु झा ने ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा बैठक किया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित अधिकारियों से उनके प्रतिनियुक्त क्षेत्र में टीकाकरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। जानकारी प्राप्त करने के पश्चात उपायुक्त ने अब तक टीकाकरण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए सभी संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों के कार्यों की सराहना किया। उन्होंने आगे भी माइक्रो प्लान के तहत पंचायतों में शतप्रतिशत सुयोग्य श्रेणी के नागरिकों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ हीं शहरी क्षेत्र में कैम्प लगाकर एवं क्षेत्र के दुकानदारों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद समेत अन्य को निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक, डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी, चतरा व सिमरिया, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रखण्डों के सभी वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित मौजूद थे।