सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरवा राजकमल ने बुधवार को जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का कई मतदान केंद्रों में जाकर निरीक्षण किया। मिली जानकारी अनुसार 51 सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 344, 349 और 352 तथा 57 खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 240 का उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम मतदान केंद्रों पर उपस्थित बी एल ओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर से मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी लिए तथा उनके द्वारा भरे जा रहे आवेदनों को देखा।उपायुक्त ने 1-1- 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नए मतदाताओ के लिये फॉर्म 6 तथा मृत तथा स्थानांतरित मतदाताओ के लिए फॉर्म 7 भरने का निर्देश दिया। जिनका नाम या अन्य मे सुधार करना हो उसे फॉर्म 8 भरने को दिया गया है। उपायुक्त ने डोर टू डोर घूमकर जानकारी लेने के बाद फॉर्म भरने का निर्देश दिया। लिंगानुपात में असमानता को देखते हुए शेष छूटे हुए महिलाओ का नाम डोर टू डोर जाकर संपर्क कर भरने का निर्देश दिया। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने मतदान केंद्र के आसपास के लोगों से वार्ता कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
मतदान केंद्रों के भ्रमण एवं निरीक्षण के सम्बंध उपायुक्त ने बताया निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में संपूर्ण झारखंड राज्य में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर वेरिफिकेशन का कार्य चल रहा है। कार्यक्रम के तहत यह सर्वे किया जा रहा है कि जितने मतदाओं के नाम सूची में हैं क्या वह अपने गंतव्य स्थान पर रह रहे हैं या अन्य जगहों पर रह रहे हैं। उनका नाम अन्य राज्यों के मतदाता सूची में है या नहीं। ऐसे मतदाता जिनके नाम या पता में गलती हो या ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो गई है उनके नाम मतदाता सूची से विलोपित हुआ है या नहीं। उन्होंने बताया बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के द्वारा सावधानी बरतते हुए कार्य किया जा रहा है।
कुछ जगह पर कमी पाई गई है जिसे सुधार हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। विशेषकर गरुड़ा ऐप के माध्यम से भी फॉर्म अपलोड करने के निर्देश प्राप्त हैं। इस संबंध में बताया गया कि तकनीकी कारणों से कुछ इंटीरियर जगह पर एप्प का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कुछ लॉगइन इश्यू है जिसके समाधान हेतु वार्ता की जा रही है। डोर टू डोर सर्वे कार्य पूरे अक्टूबर माह तक किया जाएगा। जिसके तहत छूटे हुए नए मतदाता, नाम या कार्ड में कोई खामी करने में सुधार हेतु, मृत मतदाता के नाम विलोपित करने हेतु तथा ऐसे मतदाता जिनके मतदाता पहचान पत्र में ब्लैक एंड वाइट फोटो लगाई गई हो उनका कलर युक्त फोटो लगाया जायेगा।
निरीक्षण के क्रम में ईआरओ खरसावां विधानसभा सह अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, ईआरओ सरायकेला विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, ए ई आर ओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सरायकेला, एसएमपीओ नंदन उपाध्याय सहित अन्य सम्बंधित कर्मी उपस्थित रहे।