बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: बोकारो इस्पात प्रबन्धन के एक बार फिर विस्थापित आंदोलन ज़ोर पकड़ने लगा है। प्लांट निर्माण से विस्थापित हुए लोगो के परिजन आज भी अपने हक़ और हक़ूक़ के आंदोलन करने को मजबूर है। इसीक्रम में आज विस्थापित संयुक्त मोर्चा के बैनर तले निवारण दिगार के नेतृत्व में पहुचे विस्थापितों ने बोकारो इस्पात के कार्यकारी निदेशक के आवास के धरना पर बैठ हुड़का जाम आंदोलन चलाया। आज के इस आंदोलन में महिलाओं की भी अच्छी तादाद दिखी।
यहाँ बोलते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष निवारण दिगार ने कहा कि विस्थापितों की समस्या को हल करने वास्ते ही वर्तमान कार्यकारी निदेशक को विशेष रूप से बोकारो भेजा गया है, लेकिन उनके पदस्थापना के बाद भी विस्थापितों की समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है यही कारण है कि एकबार फिर बोकारो में विस्थापित आंदोलन को बाध्य हो रहे है।