गोड्डा: रेडक्रॉस सोसायटी गोड्डा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा एक साथ दो सेवाकार्य अभियान के माध्यम से सेवाभाव का मिसाल पेश किया जा रहा। एक तरफ जहां सचिव सुरजीत झा के नेतृत्व में रेडक्रॉस से जुड़े लोग जिला प्रशासन के टीकारण जागरूकता अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रेडक्रॉस के जिला प्रबन्ध समिति सदस्य सर्वजीत झा, मनोज कुमार पप्पु, तनवीर अहमद इरफानी, आशुतोष झा एवं सुनील कुमार साह व सदस्य अखिल कुमार झा, पवन कुमार झा, मिथिलेश कुमार एवं प्रीतम गाडिया के अलावा रघुवंश मणि राजभवन राँची से मिले निर्देश और जिला प्रशासन के अपील पर अनुमंडल पदाधिकारी सह रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष ऋतुराज के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के सभी नौ टीकाकरण केंद्र में लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं।