रामगढ़ :झारखंड कांग्रेस की राजनीति में आई बड़ी बदलाव जोकि बीते बुधवार को देखने को मिली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राजेश ठाकुर को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया राजेश ठाकुर झारखंड में पार्टी के 5 कार्यकारी अध्यक्ष में से एक थे उन्होंने राज्य इकाई के प्रमुख डॉ रामेश्वर उराव का स्थान लिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए जिसमें सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर।
काँग्रेस छात्र संघ के रामगढ़ जिला अध्यक्ष संकेत सुमन कहा की झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में प्रदेश की नई कमेटी बनी है उससे कार्यकर्ता और अध्यक्ष की बीच की दूरी खत्म हो गई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो फैसला लिया है उससे झारखंड कांग्रेश के हर कार्यकर्ता में जबरदस्त उत्साह है जोकि एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय तक देखने को मिली।
संकेत सुमन ने कहा बीते कई वर्षों से इनके द्वारा पार्टी को सिचने का काम किया गया जिसका फल देखने को मिला राष्ट्र कांग्रेस के द्वारा ली गई निर्णय झारखंड कांग्रेस के उज्जवल भविष्य की कल्पना करता है ।
जिला कोऑर्डिनेटर इमरान अंसारी ने कहा कि झारखंड कांग्रेस की नव मनोनीत कमेटी राजनीति की दिग्गजों की कमेटी है झारखंड प्रदेश को कांग्रेस की नई बुलंदियों को देख पाने का एक सुनहरा अवसर है ।
साथ ही जिला उपाध्यक्ष वजाहत उल्लाह ने कहां की रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के लिए यह काफी गर्व की बात है की शहजादा अनवर को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इसका असर झारखंड की राजनीति में आने वाले दिनों में दिखेगा एक अनुभवी राजनेता को पूरे राज्य की राजनीति का बागडोर संभालने का मौका मिला बीते वर्षों में पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी शहजादा अनवर के हाथों कई महान कार्य को अंजाम दिया गया है। बधाई देने वालों में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रकाश जिला महासचिव गुलाम सरवर जाहिद अंसारी शुभम कुमार जिला सचिव राहुल गुप्ता जिला सह
सचिव मुजस्सम सलीम अभिषेक कुमार रामगढ़ इंजीनियरग कॉलेज कार्यकारी अध्यक्ष ओम कुमार हसमत राजा आदि अनेकों ने बधाइयां दिया।