गढ़वा से नित्यानंद दुबे की रिपोर्ट
गढ़वा: मंगलवार को उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक के द्वारा गढ़वा शहर के बालिका मध्य विद्यालय का अपने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने स्कूल में बने शौचालय, विद्यालय में स्मार्ट क्लास को लेकर भवन का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि नीति आयोग के राशि से इस विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी रूम, प्ले ग्राउंड बनाया जाएगा। ताकि विद्यालय में पढ़ाई कर रहे बच्चों को असुविधाओं का सामना ना करना पड़े उन्हें एक अच्छा माहौल मिले ताकि वह अपना भविष्य सवार सकें। अच्छे माहौल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता व मानसिक विकास होता है।
इस अवसर पर उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक के अलावे, उप विकास आयुक्त गढ़वा एसएन उपाधयाय, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा प्रदीप कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल गढ़वा धर्मेंद्र कुमार, शिक्षा अधीक्षक संजय पांडेय, प्राचार्य तृप्ति भट्टाचार्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।