रामगोपाल जेना
चक्रधरपुरः गुदड़ी के बड़ाकेसेल में हुए मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी नक्सली शनिचर सुरीन के मारे जाने की खबर। आधिकारिक पुष्टि नहीं। घटनास्थल जाएंगे जिले के वरीय पुलिस अधिकारी। पुलिस द्वारा रनिया थाना एवं चाईबासा जिला के गुदड़ी थाना के सीमावर्ती क्षेत्रो में एरिया डोमिनेशन के लिए अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान खूंटी व चाईबासा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में गुदरी थाना के बड़ाकेसेल ग्राम के जंगल, पहाड़ी क्षेत्र PLFI उग्रवादियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग दो घंटे तक चली मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड शनिचर सुरीन मारा गया। फायरिंग बंद होने के बाद घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक नक्सली के मारे जाने की खबर आई।
बताया गया कि मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ और पुलिस की टीम ने कई हथियार भी बरामद किए हैं। इसके पहले गत दिसंबर महीने में खूंटी जिले के मुरहू और बंदगांव की सीमा स्थित कोयंगसार जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी पीएलएफआई का जोनल कमांडर जिदन गुड़िया मारा गया था।