चतरा/कान्हाचट्टी/पत्थलगडा। पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से जिले के गिद्धौर, पत्थलगडा, कान्हाचट्टी आदि प्रखंडों में कई गरीबों के कई खपरैल घर ध्वस्त हो गए हैं। जिसे के करण पीडित परिवारों को रहने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ हीं एक महिला भी इस दौरान गंभीर रुप से घायल हो गई है। बिते रात गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के पांडे टोला निवासी देवधारी महतो का खपरैल मकान अत्यधिक बारिश की वजह से गिर गया। हालांकी घर में सो रहे परविार के लोग बाल-बाल बच गए। देवधारी महतो ने बताया कि बारिश की वजह से घर क्षतिग्रस्त होने के साथ अंदर रखे कपड़े, बर्तन और खाने के सामान भी बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं प्रखंड के अन्य गांवों में लगातार बारिश के कारण खपरैल मकानों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। वहीं पत्थलगडा प्रखंड के सिंघानी निवासी नरेश भुईयां और पच्चू भुईयां सहोदर भाइयों का खपरैल मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें एक महिला घायल हो गई है। परिजनों ने बताया कि रात में सोए हुए थे, की एकाएक छप्पर और दीवार गिरने से इसकी चपेट में सोए हुए परिजन आ गए और एक महिला को काफी चोटें आई है। पीड़ित परिवार ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। दुसरी ओर कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत लारालुटुदाग गांव निवासी लखन यादव पिता लिलो यादव का घर लगातार बारिश से ढह गया। जिससे काफी छती हुई है। सूचना मिलते ही मुखिया रामानंद कुमार पीड़िता के घर पहुंचकर मिलकर हर संभव मदद करने व सरकारी लाभ दिलाने की बात कही।