सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में एससीए (विशेष केंद्रीय सहायता) से संबंधित बैठक किया गया। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई एवं एएसपी सहित कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विशेष केंद्रीय सहायता हेतु झारखंड राज्य में आठवीं जिले के रूप में सरायकेला खरसावां जिले को चयनित किया गया है। जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों को बढ़ावा देने हेतु राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा विशेष दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। उसी संबंध में उपायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागीय प्राधिकारी के साथ बैठक किया। बैठक में उपायुक्त ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों को गति देने हेतु सभी विभागीय पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त समेत सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों को गति प्रदान करने हेतु योजना बनाई गई। उपायुक्त ने कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों ग्रामीणों के सुविधा तथा उनके समग्र विकास हेतु संचालित विकास कार्यों में प्रगति लाना है। ताकि योजनाओं को ससमय पूर्ण करते हुए क्षेत्रवासियो को बेहतर सुविधा प्रदान किया जा सके।