झारखंड एकता मंच का छठा स्थापना दिवस मनाया गया
रामगढ़। झारखंड एकता मंच का छठा स्थापना दिवस गुरुवार को बिजूलिया स्थित प्रधान कार्यालय में संपन्न हुआ ।स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्रधान संयोजक आजाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। स्थापना दिवस कोरोणा के नियमों का पालन करते हुए मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मुंह मीठा किया गया। आजाद सिंह ने कहा कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीबों की सेवा करना है। प्रदेश अध्यक्ष रंजन सिंह ने कहा कि हर जरूरतमंद लोगों की सेवा संस्था प्रदान कर रही है हमारी संस्था द्वारा पिछली लहर में अनाज वितरण करने का काम किया गया। मंच संचालन सूरज जायसवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संगठन मंत्री राजू राठौर ने किया। इस अवसर पर मुख्य संयोजक आजाद सिंह सहसंयोजक तुलसी महतो प्रदेश अध्यक्ष रंजन सिंह संगठन मंत्री राजू राठौर सूचना मंत्री सतीश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता जिला अध्यक्ष सूरज जयसवाल नंदू महतो अर्जुन सिन्हा अशोक सिंह विश्वनाथ यादव मुकेश कुमार मनीष कुमार अशोक मुंडा सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।