चतरा। जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उरैली गांव में बिना रेलिंग की छत से नीचे गिरने से अधेड़ राजमिस्त्री की मौत बिते देर रात हो गई। मृतक नगेश्वर यादव 45 वर्ष अपने घर की छत पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रात में सोया हुआ था। जब परिजनों की नींद खुली तो वो नजर नहीं आया, तो सभी उसे ढूंढने लगे। इसी बीच सड़क पर व पड़ा नजर आया। आशंका जाहिर की जा रही है कि रात में लघुशंका के लिए उठा होगा और नीचे गिर गया होगा। परिजन उसे गिरा देखा तो उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थनिय लोगों का कहना है कि छत पर रेलिंग नहीं रहने के कारण घटना घटी।