रांचीः भारतीय मजदूर संघ के झारखंड प्रदेश कार्यालय के धुर्वा में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रनजी की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर के यूनियन के झारखंड सर्किल के अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष की बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री संबंधित संगठनों का विभिन्न कार्यकलापों के बारे में विस्तार से चर्चा किया । उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया की कैसे हम अपने संगठन को अपने सदस्यों प्रबंधन एवं फेडरेशन के साथ तालमेल मिलाया जाए। माननीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने विशेष रुप से सभी पदाधिकारियों को यह दिशा निर्देश दिया कि हमें समाज के सभी लोगों के हित के लिए कार्य करना है।उन्होंने बहुत ही विस्तार रूप से हमारे पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता तैयार करने के लिए उनका प्रशिक्षण एवं अभ्यास वर्ग पर जोर दिया। श्री सुरेंद्न ने कार्यकर्ताओं को बहुत ही सारगर्भित रूप से मार्गदर्शित किया एवं उनसे हमारा काम उन संगठनों में कैसा है इसके बारे में विस्तृत जानकारी भी ली और आगे हमें कैसे करना है इस संबंध में उन्होंने विस्तार पूर्वक चर्चा किया ।इस बैठक में पोस्टल बैंक रेलवे ,कोयला एवं अन्य अखिल भारतीय स्तर के यूनियनों के प्रदेश में कार्यरत प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ ।इस कार्यक्रम में इन प्रतिनिधियों के अलावा विशेष रुप से हमारे प्रदेश के अध्यक्ष एसएन सिंह , राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश प्रसाद सिन्हा, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष उदय कुमार उपस्थित थे।