पाकुड़: विश्व पर्यावरण दिवस को ले कर नगर परिषद के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें समूह के महिलाओं एवं नगर मिशन प्रबंधक सामुदायिक संगठन करता सामुदायिक संसाधन सेविका हम तकनीकी सहायक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।वहीं जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ के विभाग प्रभारी विश्वनाथ भगत के नेतृत्व में पाकुङ नगर के सिद्धार्थनगर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद की अध्यक्षा सम्पा साहा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मृत्युंजय घोष सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा नेता अनुग्राहित प्रसाद साह,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी,शबरी पाल वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद,भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी,सोहन मंडल, जीतू सिंह इत्यादि मौजूद थे।सभी लोगों ने बारी बारी से पौधारोपन किया।इसके अलावा जिला मुख्यालय के गोकुलपुर स्थित भारत सेवाश्रम संघ के दस शय्या अस्पताल परिसर में संस्था के द्वारा कुल 100 वृक्ष लगाने की योजना के तहत 15 वृक्ष लगाए गए।मौके पर संघ के अध्यक्ष निरंजन घोष ,मुख्य अतिथि अनिल सिंह रेंजर,मुकुल भट्टाचार्य, चंद्रशेखर सिंह, माणिक देव, अनूप सिन्हा, सदानंद राजवार, तरुण साह, समीर दास, संजय शुक्ला, देव मुखर्जी, तरुण दास, सर्वानी दास मौजूद थी।विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक चांचकी शाखा की ओर से उमवि हरिगंज में पौधा लगाया गया। शाखा प्रबंधक रितेश कुमार, सहायक प्रबंधक एस चैधरी, प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय के द्वारा पौधारोपण किया गया। आम एंव मेहगुनी का पौधा लगाया गया।शाखा प्रबंधक ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर नागरिक को पौधा लगाना चाहिए। इस कोरोना काल में लोगों को आॅक्सीजन की महत्ता समझ में आई। मौके पर जिप प्रतिनिधि हारून अली, पारा शिक्षक मुश्ताक अहमद, एस एम सी अध्यक्ष अलताफ हुसैन, नूर आलम, ईसराफिल शेख समेत अन्य मौजूद थे।भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी पाकुड़ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित आरसेटी के निर्माणाधीन भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक श्रीराम सुंदर पांडेय, राजकिशोर साहू, कमलेश कुमार सिन्हा एवं अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार उपस्थित थे।नगर थाना परिसर में थाना प्रभारी गोपालकृष्ण यादव के नेतृत्व में पुलिस कर्मीयों के द्वारा पौधारोपन किया गया।वहीं इस अवसर पर श्रभ् यादव ने कहा कि कोविड 19 जैसे वैश्विक महामारी के समय आॅक्सीजन की कमी कही ना कहीं पेड़ पौधे के प्रति हमारी उदासिनता के कारण ही समाने आयी थी हमें पेड़ पौधें से दोस्ती करने की जरूरत है ताकि आने वाले समय में हमें पेड़ पौधे मदद कर सके।वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ंने भी पौधारोपन किया।