रजरप्पा(रामगढ़): चितरपुर बाजार टांड़ निवासी सह पवन सारेगामा म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक पवन कुमार दांगी के माता सुगनी देवी 78 वर्ष का शुक्रवार को अहले सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही दामोदर नदी तट पर किया गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर हैं। दामोदर नदी तट पर ही दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। उनके निधन पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू के बड़कागांव विस प्रभारी रोशनलाल चौधरी, रामगढ़ विधानसभा की समाजसेवी सुनीता चौधरी, रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, चितरपुर पार्षद गोपाल चौधरी, पवन शर्मा, ज्योतिंद्र कुमार चौधरी, शहजादा अनवर, जितेंद्र सिंह, अमृतलाल मुंडा, सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो, किशुनराम मुंडा, रविंद्र वर्मा, हाजी अख्तर आजाद, सुनील यादव, चंद्रशेखर पटवा, दीपक कुमार, अमित तिवारी, रंजीत चटर्जी, संतोष कुमार, मुकेश सिन्हा, समरेश सिंह, चितरंजन दास चौधरी आदि शामिल है।