बरही मनोकामना शिव मंदिर में शिव भक्तों का लगा तांता
संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग) : भगवान शिव की श्रावण में आराधना करने का विशेष महत्व है। सावन की पहली सोमवारी पर बरही प्रखंड के सभी बीसों पंचायतों के शिवालय बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से गुंजयमान रहे। सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व दुग्ध अभिषेक किया।
पूर्व विधायक समेत सैंकड़ों श्रद्धालु किया पद यात्रा : बरही के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव समेत भारी संख्या में शिव भक्तों का जत्था रसोइयाधमना टोल प्लाजा स्थित उत्तरवाहिनी बराकर नदी पहुंचे। जहां से पवित्र जल उठाकर पदयात्रा साथ प्रखंड परिसर स्थित मनोकामना शिव मंदिर में पहुंच कर मंदिर में जलाभिषेक व पूजन किया। उनके अलावे भी भारी संख्या में शिवभक्त लोग पहली सोमवारी को अहले सुबह ही बराकर नदी से जल उठाए। कई श्रद्धालु बराकर नदी से जल उठा कर पैदल इचाक मोड़ स्थित शिव मंदिर गए। पदयात्र दौरान शिवभक्त हर हर महादेव, बोल बम का नारा लगा रहे थे। बरही मनोकामना मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने क्षेत्र की सुख समृद्धि, शांति व अमन का कामना की। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, गुरुदेव गुप्ता, राजकुमार यादव, बलराम केशरी, नंद किशोर साहू, कैलाश ठाकुर, पुजारी अनुज पांडे, रितेश गुप्ता, शिवम आनंद, मनितोष यादव आदि भारी संख्या में शिवभक्त शामिल थे।