सिरका : रामगढ़ नगर परिषद वार्ड नंबर 12 हेसला महुआ टोला मे दो गरीब परिवार में शादी थी। सूरज कुमार बेदिया के मध्यम से सूचना मिलते ही समाजसेवी राजू बेदिया ने पहुंच कर पंखा, चावल, पापड़, गिलास, पत्तल खाद सामग्री दिये। लॉक डाउन का पालन करते हुए सामग्री दिया गया। समाजसेवी राजू बेदिया बोले कि कोई भी गरीब बेटी की शादी या दसकर्मा हो तो हमसे संपर्क करें। खाद सामग्री देने का कार्य करेंगे। ना दहेज लेगें ना दहेज देंगे के तहत कार्यक्रम किया गया। 1) विवाह- खुशबू कुमारी, पिता जुगल बेदिया, माता स्वर्गीय बासमती देवी ,2) विवाह- सुषमा कुमारी, स्वर्गीय महावीर बेदिया, माता बसोकी देवी, सुगन्ति देवी, देवंती देवी, सविता देवी, राजकुमार बेदिया, सूरज कुमार बेदिया, देवनारायण बेदिया, मोदी बेदिया, उमेश बेदिया, संगीता देवी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, रामप्रसाद बेदिया ग्रामीण उपस्थित थे।