सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। जिला भूमि संरक्षण कार्यालय सरायकेला द्वारा क़ृषि आत्मा कार्यालय परिसर में सोमवार को यंत्रिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम जिला क़ृषि पदाधिकारी सह प्रभारी भूमि संरक्षण पदाधिकारी विजय कुजूर द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री सह सरायकेला विधायक चम्पई सोरेन, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगाराई, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार एवं सांसद प्रतिनिधि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलीत कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते परिवहन एवं कल्याण मंत्री सह सरायकेला विधायक चम्पाई सोरेन ने कहा कि किसानो के विकास को लेकर राज्य सरकार पूर्ण रूप से संकल्पित है। उन्होंने कहा हमारे बहुत से किसान खेती पर ही निर्भर है परन्तु पानी की कमी एवं कृषि उपकरणों की उपलब्धता न होने के कारण किसान अधिक मात्रा मे खेती नहीं कर पाते है। जिसे दूर करने हेतु योजना बनाई जा रही है ताकि किसान की आमदनी को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा जिले के विभिन्न प्रखंडो मे श्रृंखलाबद्ध लिफ्ट ईगेशन का निर्माण किया जा रहा है जिससे भविष्य मे किसानो के खेत साल भर हरा भरा रहे। उन्होंने कहा सरकार स्वास्थ्य शिक्षा एवं कृषि विभाग द्वारा की जा रही कार्यों का समीक्षा कर खामियों को दूर करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में बदलाव लाते हुए आमजनों को बेहतर शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तथा किसानो के आय में बढ़ोतरी हेतु कार्य किया जा रहा है। मौके पर इचागढ़ विधायक सविता महतो ने सर्वप्रथम चयनित किसानों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा सरकार कृषको को सशक्त बनाते हुए उनके आमदनी बढ़ाने हेतु कई तरह के कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने सभी लाभुकों को विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के लाभ लेने की अपील की।
इसके पूर्व उपायुक्त अरवा राजकमल ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित चयनित किसानों एवं आसपास के किसानों को विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी साझा कर लोगों को भी जागरूक करने की बात कही। इन्होने कहा जिले में लाभुक किसानो को हर योजना से जोड़ने हेतु प्रशासन निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री चम्पाई सोरेन, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो एवं उपायुक्त श्री अरवा राजकमल द्वारा चयनित लाभुकों के मध्य मिनी ट्रैकटर, पावर ट्रिलर होलर सहित अन्य उपकरण का वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनील कुमार, SMPO नंदन उपाध्याय एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाए, चयनित लाभुक एवं अन्य की उपस्थिति रही।