रायडीह/गुमला: झारखंड के पुलिस महानिदेशक( डी जी पी) नीरज सिन्हा के आदेशानुसार गुमला एस पी हरदीप पी जनार्दन के निर्देश पर कुरूम थाना क्षेत्र अंतर्गत केरागानी घने जंगल में 15 लाख इनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव को मार गिराने में इस नक्सल अभियान में शामिल 10 पुलिस कर्मियों को रायडीह थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने प्रोत्साहन राशि दस हजार रूपए नकद देकर सम्मानित किया।उल्लेखनीय है कि इस अभियान में रायडीह थाना से पुलिस बल की एक टुकड़ी गई थी।जिसमें 2018 बैच के युवा पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) राहुल कुमार झा ,महेश कुमार पासवान और सैट 11 के आठ जवान शामिल थे।यह सफलता एक गौरव का क्षण है।इससे निःसंदेह पुलिस का आत्मबल बढ़ा है। साथ – साथ जनता के प्रति पुलिस का सुरक्षा का भाव जगा है। और दो बार पुलिस हमला कर तीन पुलिस कर्मियों के शहादत का बदला भी ले लिया है।