रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: ऐसे तो चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव के सौजन्य से 36 पंचायतों में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य शुरू हो चुका है। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर कुल 11 ग्यारह प्रतिमा का अनावरण एक साथ होना है
इसी के तहत बांध गांव के डाक बंगला में भी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा हथकड़ी लगा हुआ प्रतिमा को क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव द्वारा स्थापित कराया जा रहा है
बंदगांव डाक बंगला से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारी विधायक सुखराम उरांव ने इतिहास के पन्नों और क्षेत्र के लोगों से मिली जानकारी हवाला देते हुए बताया है कि संकरा गांव गांव से जब अंग्रेजों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की को गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था तो दिन बंदगांव डाक बंगला में रखा गया और अब इतिहास के पन्नो को और भी चर्चा में लाने के लिए या युवा पीढ़ी को भी संदेश देने के लिए विधायक सुखराम उराँव भी इतिहास बनाने का
पूरेकार्य किये है और हथकड़ी लगा आदमकद प्रतिमा की स्थापना बंदगांव के उसी डाकबंगला में करा रहे है